Sunday, April 24, 2011

ANK GANANA 25.04.2011



25.04.2011
अंक १       आज का दिन शान्तिपूर्ण व कलात्मकता से पूर्ण है। आज साहसिक समुद्री  अभियान, समुद्री  उत्पादों व चांदी के व्यापार के लिए अनुकूल दिन है। विदेश यात्रा के अवसर भी बनेंगे। आज आप अनावश्यक खर्च पर नियन्त्रण रखें।
अंक २      आज का दिन सुरूचिपूर्ण व शान्त है। रचनात्मक प्रवृति उभरेगी। पर्यटन, होटल व्यवसायी, कलाकार, सौन्दर्य विशेषज्ञ, कला समीक्षक अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे। आज जल - जनित सक्रमण से बचने की कोशिश करें।
अंक ३       आज मेहमानों की आवाजाही से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। चांदी, मोती व नमक का व्यापार लाभ देगा। आज सुख - सुविधा पर व्यय होगा। परन्तु दिखावे के चक्कर में फिजूलखर्ची से बचें।
अंक ४       आज का दिन शान्तिपूर्ण है। परनतु जीवनसाथी की भावनाओं की अवहेलना न
 करें। आज चांदी व समुद्रि उत्पादों का व्यापार लाभ देगा।
अंक ५      आज का दिन तटस्थ भाव से बिना किसी विशेष बदलाव के बीतेगा। शान्तिपूर्वक अपनी दिनचर्या का निर्वहन हो  पाएंगा।
अंक ६      आज फैशन व ग्लैमर से जुड़े लोग फायदे में रहेंगे। चोकलेट, काफी व सौन्दर्य प्रसाधनों का विक्रय लाभ देगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
अंक ७       आज धार्मिक कार्यों में व मनोवैज्ञानिक अध्ययन में मन रमेगा। समुद्री उत्पादों का विक्रय लाभ देगा। कलात्मक प्रवृति उभरेगी।
अंक ८       आज का दिन बिना किसी विशेष बदलाव के शान्तिपूर्वक बीतेगा। दैनिक क्रियाकलापों  पर ही ध्यान दें।
अंक ९       आज आर्थिक नव-निवेश न करें। आर्थिक जोखिम न उठाए। अपने जीवनसाथी की भावनाओं का ख्याल रखिए। फिजूलखर्ची से बचिए।
 ======================================================================