Friday, May 13, 2011

ANK GANANA 14.5.2011


अंक गणना 
दिनांक 13.5.2011
अंक 1. आज का दिन आर्थिक जोखिमपूर्ण है। कोई नवनिवेश न करे। कुछ लोग आपका अपयश फैलाने की कोशिश करेंगे। आज बचते-बचते भी जीवनसाथी से कलह का अन्देशा है। 
अंक 2. आज के दिन आर्थिक लाभ के अवसर बनेंगे व यश में वृद्धि होगी। व्यक्तिगत रखरखाव के लिए भी समय निकाल पाएंगे। फैशन व ग्लैमर से जुड़े लोग व भूरे रंग की वस्तुओं के व्यापारी लाभप्रद स्थिति में रहेंगे। 
अंक 3. आज कुछ लोग आपकी छवि धूमिक करने की कोशिश करेंगे। बचते-बचते भी जीवनसाथी के साथ कलह हो सकती है। उसकी भावनाओं की अवहेलना न करें। आज आर्थिक नव-निवेश न करें। 
अंक 4. आज प्रशासनिक नवाचार व आविष्कारों के लिए अनुकूल दिन है। कुछ लोग शुरू में आपकी नीतियों का विरोध करेंगे। परन्तु बाद में आपकों समर्थन मिलने लगेगा। दुग्ध उत्पादों व सफेद रंग की वस्तुओं का व्यापार लाभ देगा। 
अंक 5. आज प्रशासनिक छवि सुधरेगी। आपकी नीतियों का अनुमोदन होगा। सफेद रंगी की वस्तुओं व दुग्ध उत्पादों का कारोबार फायदा देगा। 
अंक 6. आज आर्थिक स्थिति सुधरेगी। सुख सुविधा पर भी व्यय होगा। काफी, चोकलेट, सौन्दर्य प्रसाधन व चर्म उत्पादों का व्यापार लाभ देगा। 
अंक 7. जीवन साथी से सम्बन्ध प्रगाढ होंगे। यश में भी वृद्धि होगी। कलात्मकता विकसित होगी। भूरे रंग की वस्तुओं व उत्पादों के विक्रय से लाभ होगा। 
अंक 8. आज अहम पर नियन्त्रण रखिए व यथासम्भव प्रशासनिक वादविवाद से दूर रहिए। आज आपकी प्रशासनिक योजनाओं को सर्मथन नहीं मिलेगा। 
अंक 9. आज आर्थिक जोखिमपूर्ण दिन है। कोई नव-निवेश न करें। उधार न ले, न दे। आज जीवनसाथी की भवनाओं की अवहेलना न करें। 
.5.2011
अंक 1  आज विदेश यात्रा के अवसर प्रशासनिक कारणों से बनेंगे । सीमेन्ट व म्यूजिक एलबम्स का निर्यात लाभ देगा। वाहन चालन में सर्तकता बरतिए। 
अंक 2. आज मेहमानों की आवाजाही रहेगी। पत्रकार, भवन निर्माता, वास्तुविद, धर्म गुरू, वाहन व्यापारी, परिवहन विभाग, पैट्रोल व्यापारी लाभप्रद स्थिति में रहेंगे। आज कास्मेटिक सर्जरी के लिए अनुकूल दिन है। 
अंक 3. आज मानसिक तनाव से ग्रस्त रहने के कारण पारिवारिक जिम्मेदारियों में मन नहीं लगेगा। सन्तान पक्ष की कोई चिन्ता व्यथित कर सकती है। दृढतापूर्वक निर्णय करें। पत्रकार, भवन निर्माता, वास्तुविद, वाहन व्यापारी लाभप्रद स्थिति में होगे। 
अंक 4. आज वाहन-चालन में सर्तकता बरते। अहम पर नियन्त्रण रखे। विवादास्पद स्थितियों से दूर रहिए। प्रशासनिक विदेश दौरे के अवसर बनेंगे। सीमेन्ट व पारे का निर्यात करे। 
अंक 5. अन्तरात्मा की पुकार सुनते हुए निर्णय ले सही रहेगा। संगीतकार, बालरोग विशेषज्ञ व मनोवैज्ञानिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे। वाहन चाल में सावधानी बरते व मन की चपलता पर काबू रखिए। 
अंक 6. आज का दिन बिना किसी विशेष बदलाव के शान्ति पूर्वक बीतेगा तटस्थ भाव से दैनिक कार्य पूरे कीजिए। 
अंक 7. आज विदेश से आए मेहमानों व बच्चों के साथ समय बदिया बीतेगा। घुटने के आपरेशन के लिए अनुकूल दिन है। योगाध्यान केन्द्र, वास्तुविद, भवन निर्माता, वाहन व पैट्रोल व्यापारी, पत्रकार अनुकूल स्थिति में रहेंगे। 
अंक 8. आज आप अपनी बात सुगमता से मनवा पाएंगे। धार्मिक कार्यों में रूझान रहेगा। पत्रकार, शब्द चिकित्सक, वास्तुविद, भवन निर्माता, पैट्रोल व वाहन व्यापारी लाभ कमाएंगे। 
अंक 9. आज मानसिक तनाव के चलते आप अपनी अभिरूचियों को अनदेखा कर देगे। वाहन-व्यापार कोयले व पेट्रोल के कारोबार तथा फोटो - जर्नलिज्म के लिए तथा भवन निर्माण के लिए अनुकूल दिन है।