Saturday, May 14, 2011

ANK GANANA 15.05.2011


अंक गणना 
दिनांक 15.5.2011
अंक 1. आज प्रशासनिक कार्य सुगम रूप से निभ जाएंगे। परन्तु आपकी नीतियों का आरम्भ में विद्रोह होगा। आज आर्थिक नव-निवेश न करें व फिजूलखर्ची से भी बचें ।
अंक 2. आज का दिन मनोरंजन, आमोद-प्रमोद के लिउ अच्छा है। फैशन, ग्लैमर गतिविधियों व फिल्म निर्माण, कला समीक्षा से जुड़े लोग विशिष्ट अनुकूल स्थिति में रहेंगे। 
अंक 3. आज आर्थिक जोखिमपूर्ण दिन है। नव निवेश न करें। कुछ लोग आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकते है। 
अंक 4. आज प्रशासनिक जिम्मेदारियों के निर्वहन में आरम्भ में अवरोध होगा। कुछ लोग विरोध करेंगे। परन्तु बाद में समर्थन प्राप्त है। जाएगा। आर्थिक नव - निवेश न करे। बचते-बचते जीवनसाथी से कलह का अन्देशा है। 
अंक 5. आज के दिन प्रशासनिक नीति - निर्धारण के लिए अनुकूल है। सफेदन रंग की वस्तुओ व दुग्ध उत्पादों का कारोबार लाभ देगा। 
अंक 6. आज का दिन फैशन व ग्लैमर से जुड़े लोगो, सौन्दर्य विशेषज्ञो व कलाकारों के लिए उत्तम है। आर्थिक स्थिति सुधरेगी व यश में वृद्धि होगी। 
अंक 7. आज आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। चर्म उत्पादो, सौन्दर्य प्रसाधनो व भूरे रंग की वस्तुओ का व्यापार लाभ देगा। जीवनसाथी से सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। 
अंक 8. आज विवादास्पद मामलों से दूर रहिए तथा प्रशासनिक विवादो में न उलझिए। अहम पर नियन्त्रण रखते हुए दैनिक क्रिया कलापो पर ध्यान केन्द्रित करे। 
अंक 9. आज किसी प्रकार का आर्थिक नव-निवेश न करे। उधार न ले, न दे। आज आपका कोई प्रियजन कुछ समय के लिए  आपसे दूर जा सकता है।