Sunday, June 12, 2011

ANK GANANA 13.6.2011


अंक गणना
दिनांक 13.06.2011
अंक 1. आज प्रशासनिक कारणो से विदेष यात्रा के अवसर बनेंगे। चांदी व सीमेन्ट का निर्यात लाभ देगा। आज आप मनोवैज्ञानिक दृष्टिकोण से समस्याओं की हल ढूढना चाहेंगे। 
अंक 2. आज का दिन गतिशीलता से भरपूर है। उड्डयन व पर्यटन विशेषज्ञा विशेष लाभप्रद स्थिति में रहेंगे। योगाभ्यास में कुछ समय बिताइयें। चांदी, सीमेन्ट, पारे का निर्यात लाभ देगा। 
अंक 3. आज कुछ अनचाहे मेहमानों की वजह से परेशानी रहेगी। कलात्मक अभिरूचियों में समय बीताना पसन्द करेंगे। चांदी में निवेश करें। विदेश यात्रा में अड़चन आ सकती है। 
अंक 4. आज प्रशासिनक नवाचारों के लिए उत्तम दिन है। व्यवसाय की दीर्घकालीन योजनाएं बनेंगी। चांदी, सीमेन्ट, पारे के निर्यात के लिए अनुकूल दिन है। विदेश में नौकरी के अवसर बनेंगे। 
अंक 5. आज विदेश में नौकरी व उच्च अध्ययन के लिए जाने व आवेदन देने के लिए अनुकूल दिन है। पर्यटन विभाग, होटल उद्यमी, संगीतकार, योगाध्यान केन्द्र, बाल रोग चिकित्सक विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे। 
अंक 6. आज का दिन बिना किसी विशेष बदलाव के सुचारू रूप से बीतेगा। दैनिक कार्यों पर ही ध्यान केन्द्रित कीजिए। 
अंक 7. आज मेहमानों की आवाजाही से घर में रौनक रहेगी। बच्चो की फरमाइश पूरी करने से आपको सन्तुष्टि मिलेगी। चांदी, कलात्मक उत्पादों, सीमेन्ट, पारे के निर्यात के लिए उत्तम दिन है। 
अंक 8. आज विवादास्पद स्थितियों से दूर रहिए। बचते - बचते भी 
कलह का अन्देशा है। प्रशासनिक मतभेदों से दूरी बनाए रखें। 
अंक 9. आज सन्तान पक्ष की कोई चिन्ता आपको विचलित कर सकती है। यात्रा में भी बाधा का अन्देषा है। व्यवस्थित मन से दिनचर्या की ओर ध्यान दीजिए।