Monday, June 13, 2011

ANK GANANA 14.6.2011


अंक गणना
दिनांक 14.6.2011
अंक 1. आज विदेश यात्रा के अवसर बनेंगे। पर्यटन, परिवहन विभाग, होटल उद्यमी योगाध्यान केन्द्र विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे। मेहमानों की आवाजाही रहेगी। आर्थिक निवेश के लिए जोखिमपूर्ण दिन है। अपयश का भी अन्देशा है। 
अंक 2. आज व्यक्तिगत रख-रखाव की ओर ध्यान दे पाएंगे। मेहमानों की आवाभगत व मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। फैशन, ग्लैमर की दुनिया से जुड़े लोग व भूरे रंग की वस्तुओं के निवेशक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे। आज क्रोध पर नियंत्रण रखें। 
अंक 3. आज कुछ आर्थिक हानि व अपयश का अन्देशा है। सन्तान पक्ष की कोई समस्या भी आपको परेशान कर सकती है। आध्यत्म की ओर रूझान रहेगा। सम्पति में निवेश लाभ देगा। 
अंक 4. मेहमानवाजी व विदेश यात्रा के लिए अनुकूल दिन है। विदेश में सांस्कृतिक दल भेजने व उच्च तकनीकी अध्ययन हेतु जाने के लिए उत्तम दिन है। सीमेन्ट, म्यूजिक अलबम्स निर्यात करें। 
अंक 5. आज आग, गर्मी व क्रोध से नुकसान का अन्देशा है। अन्तरात्मा की पुकार सुनते हुए निर्णय कीजिए। बालरोग विशेषज्ञ, मनोवैज्ञानिक परिवहन व उड्डयन विभाग लाभप्रद स्थिति में रहेंगे। 
अंक 6. व्यक्तिगत रख-रखाव में रूचि रहेगी। सौन्दर्य बोध विकसित होगा। भूरे रंग की वस्तुओं व कास्मेटेक्सि विक्रय लाभ देगा। 
अंक 7. सैर सपाटे व मेहमाननवाजी के लिए अच्छा दिन है। क्रोध पर नियंत्रण रखिए। आग व गर्मी से भी नुकसान का अन्ेदशा है। 
अंक 8. आज सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भवन निर्माण व सम्पति में निवेश लाभ देगा। धार्मिक कार्यों में रूचि रहेगी। 
अंक 9. आज आर्थिक नव - निवेष न करे। उधार न ले, न दे। सन्तान द्वारा अनाप शनाप खर्च आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। सेना, न्यायपालिका व धर्म - गुरू, प्रकाशक, भू - उत्पादों के व्यापारी अनुकूल स्थिति में रहेंगे।