Tuesday, June 14, 2011

ANK GANANA 15.6.2011


अंक गणना 
दिनांक 15.06.2011
अंक 1. आज अपयश व आर्थिक हानि का अन्देशा है। कोई नव - निवेश न कीजिए। पर्यटन, उड्डयन विभाग व होटल व्यवसायी तथा समुद्री उत्पादो व सीमेन्ट के निर्यातक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे। 
अंक 2. आज आमोद-प्रमोद, मनोरंजन के लिए अनुकूल दिन है। बाल रोग चिकित्सक, मनोवैज्ञानिक, फिल्म निर्माता, सौन्दर्य विशेषज्ञ, चर्म उत्पाद व भूरे रंग की वस्तुओं के विक्रेता लाभ कमाएंगे। 
अंक 3. आज आने जीवनसाथी की भावनाओं को अनदेखा न करें। दिखावे के चक्कर में फिजूलखर्ची से बचिए। सन्तान से विद्रोही आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। कलात्मक अभिरूचि में समय बीतेगा। 
अंक 4. आज आर्थिक नव - निवेश स्थगित कर दीजिए। बचते - बचते भी सहचर से कलह का अन्देशा है। विदेश यात्रा व साहसिक समुद्री अभियान व संगीत रचना के लिए उत्तम दिन है। 
अंक 5. अन्तरात्मा की पुकार सुनते हुए निर्णय लीजिए। आज मनोचिकित्सिक, बालरोग विशेषज्ञ, संगीतकार, योगाध्यान केन्द्र संचालक विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे। 
अंक 6. सौन्दर्य बोध विकसित होगा। रचनात्मकता की ओर रूझान रहेगा। फैशन, ग्लैमर की दुनिया से जुड़े लोग, काफी व चोकलेट तथा सौन्दर्य प्रसाधन विक्रेता लाभप्रद स्थिति में रहेंगे। 
अंक 7. आध्यात्म व मनोविज्ञान की ओर रूझान रहेगा। समुद्री उत्पादों व चांदी का व्यापार लाभ देगा। विेदश यात्रा के अवसर बनेंगे। 
अंक 8. आज का दिन बिना किसी उल्लेखनीय बदलाव के, शान्तिपूर्वक बीतेगा। दिनचर्या पर ध्यान केन्द्रित कीजिए। 
अंक 9. आज आर्थिक नव - निवेश ने करें व उधार लेने देने के चक्कर में न उलझे। सन्तान द्वारा अपव्यय आपको परेशान कर सकता है। जीवनसाथी से कलह का अन्देशा है।