Wednesday, March 23, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 29/3/2016 मंगलवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  29/3/2016  मंगलवार    

अंक 1,10,19,28
आज  का  दिन गतिशील व् सार्थक परिणाम देने वाला है/ विदेशी सम्पर्क सुर व् मित्र मंडली आपके आकस्मिक
सहायक हो सकते  हैं/ विदेश में निर्यात व्यवसाय विस्तार, उच्च अध्ययन, खेल व सांस्कृतिक स्पर्धा  व् कला प्रदर्शनी आयोजन हेतु व् नयी नौकरी  हेतु जाने के लिए विशेष अनुकूल दिन है/ नर्सिंग, मनोरोग चिकित्सिक, डे केयर सेंटर्स, खेल जगत, बेंकर्स, टूरिज्म  सेक्टर, कलाकार, कोरियोग्राफर्स ,चांदी व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
व्यक्तिगत प्रयास सार्थक परिणाम देंगे व् आप भाग्य अनुकूलता से भी लाभान्वित होंगे/ खेल संवाद दाता, कलाकार, लोन व्  ट्रेवेल एजेंट्स, बेंकर्स, लेखाविद, मनोरोग व बालरोग विशेषज्ञ, संगीत व् नृत्य निर्देशक, खेल सामग्री,सीमेंट, पारे, चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों की विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ विदेश गमन हेतु अनुकूल दिन है/ सम्पति से जुडी कोई न्यायिक प्रक्रिया या सौदेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/
अंक 3,12,21,30
व्यक्तिगत प्रयास सराहनीय परिणाम देंगे व् आप भाग्य अनुकूलता से भी लाभान्वित होंगे/ धार्मिक  व् रचनात्मक गतिविधियों की ओर रुझान बढ़ेगा/  कलाकार, मीडिया, प्रकाशक, योग प्रशिक्षक, वास्तु विद , आंतरिक सज्जाकार , चांदी व् नवरतन,  कृषि उत्पादों, ईंधन व् बारूद के विक्रेता , सेना व् न्यायपालिका आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आकस्मिक आये मेहमानों व् संतान पक्ष की किसी समस्या के कारण आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में फेर बदल का अंदेशा है/
अंक 4,13,22,31
आज आप शांत मन से दैनिक दायित्व पूर्ण करते हुए, रचनात्मक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में भी कुछ समय दे पाएंगे/ विदेश में उच्च अध्ययन, व्यवसाय परिवर्तन, निर्यात विस्तार, खेल व् सांस्कृतिक प्रस्तुति एवं कोरियोग्राफी हेतु जाने के लिए विशेष अनुकूल दिन है/ नर्सिंग होम्स व् मनोचिकित्सिक, खेल सामग्री व बालोपयोगी सामान, सीमेंट ,चांदी व् हस्त शिल्प उत्पादों के विक्रेता, एयर लाइन्स व् टूरिज्म सेक्टर अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 5,14,23
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्रगण आपके सहायक हो सकते हैं/ मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ,  इवेंट मैनेजर्स,  संगीतकार व् नृत्य निर्देशक, स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता, होटल उद्यमी व् निर्यातक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ अंतरात्मा की पुकार को अनसुना मत कीजिए/ सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया या सौदेबाजी आज आपकी परेशानी का सबब  हो सकती है/
अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्यवश भी आपकी स्थिति मैं किसी बदलाव के आसार नहीं है/ शांत मन से दैनिक दायित्व पूर्ण कीजिये / कृषक वर्ग व्  पावर ग्रिड आज कुछ परेशानी की स्थिति में रहेंगे/ आगजनी  के प्रति सचेत रहिये/ सम्पति का लेन देन  भी स्थगित कर दीजिये/
अंक 7,16,25
आज आप सेहत व् आहार की ओर अधिक ध्यान दीजिये/  वायु जनित संक्रमण या किसी एलर्जी से परेशानी का अंदेशा है/ सम्पति से जुड़े किसी लंबित वाद या सौदेबाजी से भी आज प्रतिकूल परिणाम का अंदेशा है/ मनोरोग व् बालरोग चिक्त्सिक  निर्यातक कोरियोग्राफर्स, सीमेंट, पारे, राख व् खेल सामग्री के विक्रेता , बेंकर्स व् टूरिज्म सेक्टर आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/  भाग्य अनुकम्पा से आप अपनी बात दृढ़तापूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ कृषक वर्ग,  बहु रंगी वस्तुओं, ईंधन व् बारूद के विक्रेता , फोटो जर्नलिस्ट, धर्म प्रचारक व् योग प्रशिक्षक आक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ संतान पक्ष की किसी समस्या व् आकस्मिक आये अतिथियों के कारण पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में कुछ फेर बदल का अंदेशा है/ आज किसी को भी धन उधार न दीजिये/ कृषक वर्ग,  ईंधन, नवरतन व् बहु रंगी वस्तुओं के विक्रेता, वास्तु विद, धर्म प्रचारक व् फोटो जर्नलिस्ट आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com