Tuesday, May 12, 2015

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 14 /5 /2015 गुरुवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  14 /5 /2015 गुरुवार
==================================================
अंक 1,10,19,28
आज का दिन गतिशील है/ आप विभिन्न सांस्कृतिक, सामाजिक गतिविधियों मैं व्यस्त रहेंगे/ प्रशासनिक कारणों से विदेश यात्रा या दौरे के अवसर भी बन सकते है/  मेहमानवाज़ी  मैं बिताया गया समय यादगार रहेगा/  मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ, निर्यातक, खिलाड़ी, टूरिज्म सेक्टर, सीमेंट, पारे व् खेल सामग्री के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
आज व्यवसायिक, पारिवारिक व्  सामाजिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ विदेश मैं सांस्कृतिक व् खेल स्पर्धा हेतु व् उच्च अध्ययन, निर्यात व्यवसाय विस्तार हेतु जाने के लिए विशेष अनुकूल दिन है/ साहित्यकार, खेल संवाददाता , मीडिया,प्रकाशक, पर्यटन विभाग, एयर ट्रेवेल्स, कलाकार आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/ वाक इन इंटरव्यू व् व्यवसाय बदलने के लिए अच्छा दिन है/ सम्पति से जुडी कोई मुकदमेबाजी आज शुरू न कीजिए /
अंक 3,12,21,30
आज पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व आपकी प्राथमिकता रहेंगे/ साहित्यिक व् सामाजिक सरोकार की   गतिविधियों मैं भी समय दे पाएंगे/ गृह उपयोगी वस्तुओं, सोने व् सम्पति, भू उत्पादों, ईंधन  के विक्रेता , मीडिया, प्रकाशक, फोटो जर्नलिस्ट,सेना व् न्यायपालिका अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/ यात्रा कार्यक्रम में आज बाधा का अंदेशा है/
अंक 4,13,22,31
अपनी प्रबंधन योग्यता व् तर्क शक्ति के आधार पर आप अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/ विदेश सेवा मैं कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी आज अधिक सुखद स्थिति मैं रहेंगे/ स्लेटी रंग की वस्तुओं, म्यूजिक एलबम्स व् खेल सामग्री के विक्रेता  एवं निर्यातक,नर्सिंग होम्स  व् टूरिज्म सेक्टर  आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 5,14,23
व्यवसायिक, सामाजिक व् परिवारिक दायित्व आप बखूबी निभा पाएंगे/ गृह व् शिक्षा ऋण एजेंट्स, सोने, स्लेटी व् सुनहरी रंग की वस्तुओं के विक्रेता ,साहित्यकार, नर्सरी स्कूल्स, स्त्रीरोग विशेषज्ञ व् नर्सिंग होम्स,टूरिज्म सेक्टर आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई भी  प्रक्रिया आज स्थगित कर दीजिये/
अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति मैं कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपकी पारिवारिक व् व्यवसायिक स्थिति सुखद रहेगी; आपकी राय का मान होगा, परन्तु क्रोध  पर काबू रखिये व् व्यवहार विनम्र रखिये/ सोने व् सुनहरे रंग की वस्तुओं के विक्रेता , आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार व् साहित्यकार आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 7,16,25
आज व्यक्तिगत प्रयास सार्थक परिणाम देंगे व् आप भाग्य अनुकूलता से भी लाभान्वित होंगे/ टूरिज्म सेक्टर ,निर्यातक ,मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक, खिलाड़ी , नर्सिंग होम्स, सोने,सीमेंट व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता , मीडिया व् साहित्यकार अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई मुकदमेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/
अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियाँ सामन्य   रूप से पूर्ण कर पाएंगे/भाग्य अनुकूलता से आपकी पारिवारिक व् व्यवसायिक स्थिति सुखद रहेगी/ साहित्यिक व् सामाजिक दायरा भी विस्तृत होगा/सोने व् सम्पति मैं दीर्घ कालीन निवेश के लिए उत्तम दिन है/ड्रम गुरु, मीडिया, प्रकाशक, सेना व् न्यायिक गतिविधियों से जुड़े लोग आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 9,18,27
पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व  आपकी प्रार्थमिकता रहेंगे/धार्मिक गतिविधियों मैं भी समय दे पाएंगे/ कृषक वर्ग, भू शोधार्थी , सोने, सम्पति के विक्रेता, मीडिया, फोटो जर्नलिस्ट अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/ आज किसी को भी धन उधार न दीजिये/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment