Thursday, January 21, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 22/1/2016 शुक्रवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 22/1/2016  शुक्रवार
==================================================
अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी  स्थिति मैं खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/  शेयर्स मैं निवेश के जोखिमपूर्ण है/  अपव्यय के कारण सहचर से भी मनमुटाव का अंदेशा है/ विदेशी सम्पर्क सूत्र  आज आपके सहायक हो सकते है/टूरिस्म सेक्टर, निर्यातक,खेल सामग्री व् सीमेंट के विक्रेता, बालरोग व् मनोरोग चिक्त्सिक आज अधिक अनुकूल  स्थिति मैं रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपकी सामाजिक व् आर्थिक स्थिति सुखद रहेगी/ खेल जगत, फैशन व् ग्लैमर जगत, मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ, सेक्सोलॉजिस्ट्स, भूरे व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता, कोरियोग्राफर्स , फिल्म निर्माता, निर्यातक, बेंकर्स, इवेंट मैनेजर्स अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
दैनिक दायित्व कुछ आर्थिक व् मानसिक परेशानियों के बावजूद सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/  अपव्यय के कारण सहचर से मनमुटाव का अंदेशा है/ आकस्मिक आये मेहमानों  व संतान पक्ष की किसी समस्या के कारण, आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों मैं फेर बदल का अंदेशा है/ नवनिवेश के लिए दिन प्रतिकूल है/ आज किसी से भी उधार न लीजिये और न ही किसी को उधार दीजिये/

अंक 4,13,22,31
आज आप लीक से हट कर कुछ कर गुजरना पसंद करेंगे, परन्तु आरम्भिक स्तर पर आपकी नीतियों का विरोध हो सकता है/ आपकी रूचि अनुसन्धान, आविष्कार, प्रशासनिक नवनीति निर्माण व् नवाचारों मैं बढ़ेगी/ निर्यातक, वैज्ञानिक,  स्लेटी व् सफ़ेद रंग की वस्तुओं व् दुग्ध उत्पादों के विक्रेता एवं वितरक, खिलाड़ी, मनोरोग विशेषज्ञ व् सेक्सोलॉजिस्ट्स आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/

अंक 5,14,23
आज आप अपनी प्रबंधन क्षमता व् गणनात्मक योग्यता के आधार पर राजनैतिक,सामाजिक व् प्रशासनिक क्षेत्र में खास पहचान बना पाएंगे/  टूरिज्म सेक्टर,निर्यातक, बेंकर्स, संगीत व् नृत्य निर्देशक, इवेंट मैनेजर्स, सफ़ेद व् स्लेटी रंग की वस्तुओं व् खेल सामग्री के विक्रेता, राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता , विदेश मंत्रालय मैं कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी, मनोरिग व् बालरोग चिकित्सिक अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति मैं कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से व्यवसायिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ आप व्यक्तिगत रख रखाव व् पारिवारिक सुख सुविधा हेतु अतिरिक्त धन व् समय दे पाएंगे/  फैशन व् ग्लैमर की गतिविधियों से जुड़े लोग अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/

अंक 7,16,25
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण होने से आप आनंदित रहेंगे व् शांत मन से कुछ समय रचनात्मक गतिविधियों, आमोद प्रमोद व् सैर सपाटे मैं दे पाएंगे/  निर्यातक, इवेंट मैनेजर्स, स्लेटी व् भूरे रंग की वस्तुओं, चर्म उत्पादों व् कास्मेटिकस के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/ विदेश गमन हेतु अनुकूल दिन है/

अंक 8,17,26
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये अन्यथा प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर वैचारिक मतभेद व् अनर्गल वाद विवाद आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/ उपभोग से पूर्व, दुग्ध उत्पादों की शुद्धता के प्रति भी आश्वस्त हो लीजिये/ व्यवस्थित मन से दैनिक क्रियाकलाप पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/ नए प्रोजेक्ट्स आज स्थगित कर दीजिये/

अंक 9,18,27
दैनिक दायित्व, आर्थिक परेशानी के बावजूद, आप निभा पाएंगे/ किसी प्रियजन की कमी आज आप बहुत शिद्द्त से महसूस करेंगे/ नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/ अपव्यय के कारण जीवनसंगी से मनमुटाव का अंदेशा है/ संतान की बढ़ती मांगे पूर्ण न कर पाने की वजह से आज आप कुछ अनमने से रहेंगे/
अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment