Saturday, March 18, 2017

अंक ज्योतिषीय गणना दिनांक 20/3/2017

अंक ज्योतिषीय गणना दिनांक 20/3/2017

अंक १,१०,१९,२८


आज का दिन सैर सपाटे, विदेश पर्यटन. कलात्मक गतिविधियों के लिए उत्तम है/ मीडिया, अनुवादक, टूरिस्ट गाइड, चांदी व् कलाकृतियों के निर्यातक, कलाकार विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ आर्थिक संसाधनों की कुछ कमी महसूस होगी/ कुछ अपयश का भी अंदेशा है/

अंक २,११,२०,२९

आज आपके कर्म व भाग्य दोनों ही आपका साथ देंगे/ आर्थिक स्थिति सुद्ढ़ रहेगी/ कुछ आकस्मिक धन व यश प्राप्ति के आसार हैं/ फैशन व ग्लेमर की दुनिया से जुड़े लोग, भूरे रंग की वस्तुओं, चर्म उत्पादों, कॉस्मेटिक्स के विक्रेता, कला समीक्षक, सेक्सोलोजिस्ट्स, सौन्दर्य विशेषज्ञ, चांदी व एथिनिक जेवेलेरी के विक्रेता विशेष लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/ प्रेम प्रसंग में  मधुरता बढेगी/

अंक ३,१२,२१,३०

आज कल्पना को उन्मुक्त उड़ान  दीजिये/ कलात्मक व रचनात्मक गतिविधियों के द्धारा  नाम व धन प्राप्ति के आसार है/ पर्यटन व उड्डयन सेक्टर, होटल उद्यमी, चांदी के निर्यातक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ नव निवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/

अंक ४,१३,२२,३१

आज आमोद प्रमोद, सैर सपाटे, रचनात्मक गतिविधियों में  सक्रियता के लिए उत्तम दिन है/ पर्यटन उद्यमी, ट्रेवल एजेंट्स, कलाकार, अनुवादक, चांदी व् कलाकृतियों के निर्यातक विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ कुछ अपयश का अंदेशा है/ आर्थिक नव निवेश के लिए दिन प्रतिकूल है/

अंक ५,१४,२३

आज के दिन किसी उल्लेखनीय बदलाव के आसार नहीं है, परन्तु दैनिक निर्धारित लक्ष्य निर्बाध पूरे जो जाने से आज संतुष्ट रहेंगे/ अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/

अंक ६,१५,२४

आज दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूरी हो पाएंगी/ फैशन व् ग्लेमर की दुनिया से जुड़े लोग, कला दीर्घा व् गिफ्ट हाउस संचालक, काफी हाउस, ब्यूटी पार्लर्स आज विशेष लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/ आज प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढेगी /

अंक ७,१६,२५

आज सेहत व् आहार की ओर विशेष ध्यान दीजिये व् प्रदुषण से बचिए/ वायु जनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/ पर्यटन व् होटल उद्यमी, मीडिया, कलाकार, साहित्यकार, चांदी के निर्यातक आज विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक ८,१७,२६

आज का दिन सामान्य रूप से बीतेगा/ किसी उल्लेखनीय बदलाव के आसार नहीं है/ दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूरी हो जाने से आप संतुष्ट रहेंगे/

अंक ९,१८,२७

आज दैनिक निर्धारित लक्ष्य आर्थिक संसाधनों की कमी के बावजूद सहजता से पूरे हो पाएंगे/ किसी आत्मीय जन की कमी आज आपको बहुत शिद्दत से महसूस होगी/ नव निवेश के प्रतिकूल परिणाम का अंदेशा है/








No comments:

Post a Comment