Friday, March 24, 2017

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 26/3/2017

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 26/3/2017

अंक १.१०,१९,२८

आज अहम पर काबू रखिये व अनर्गल वादविवाद से दूर रहिये/ राजनैतिक व सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में आज आप अग्रणी रहेंगे/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं व दुग्ध उत्पादों के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक २,११,२०,२९

आज आप अपनी बात दृढ़ता पूर्वक मनवाने की स्थिति में  रहेंगे/ व्यवसायिक व् पारिवारिक गतिविधियाँ प्रभावपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो पाएंगी/ निवास बदलने के लिए अनुकूल दिन है/ सर्जन्स, आर्किटेक्ट्स, आध्यात्म गुरु, वास्तु विद ,साहित्यकार, समाज सेवक, मीडिया,प्रकाशक, आंतरिक सज्जाकार आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ३,१२,२१,३०

आज आपकी रूचि धार्मिक साहित्य के अध्ययन व् वास्तु ,ज्योतिष ज्ञान में बढेगी/ प्रतियोगी परीक्षा व् साक्षात्कार के अनुकूल परिणाम मिलेंगे/ सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति सुदढ़ रहेगी आर्किटेक्ट्स, सर्जन्स,मीडिया,प्रकाशक,लोहे, सोने, हीरे व् सम्पति, पेट्रो,वाहन के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/तीर्थ यात्रा के अवसर बन सकते हैं/

अंक ४,१३,२२,३१

आज प्रशासनिक मतभेद व् अनर्गल वादविवाद आपकी परेशानी  सकते हैं/अहम पर काबू रखिये/बुजुर्गों व् उच्च अधिकारियों की विचारधारा समझने की कोशिश कीजिये/सामंजस्य की नीति अपनाने में ही हित है/

अंक ५,१४,२३

आज मन की चपलता पर काबू रखिये. बुजुर्गों को व् उच्च अधिकारियों को समुचित सम्मान दीजिये/ वाहन चालन में भी विशेष सतर्कता की ज़रूरत है/ सामाजिक सरोकार की व् शैक्षणिक गतिविधियों में  आप अग्रणी रहेंगे/ सम्पति व् सोने में  दीर्घ कालीन निवेश कीजिये/

अंक ६,१५,२४

आज दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से निभ जायेंगी/ भाग्य अनुकूलता से आप सामाजिक व् व्यवसायिक गतिविधियाँ प्रभावपूर्ण ढंग से पूरी कर पाएंगे/ मीडिया, साहित्यकार, आंतरिक सज्जाकार, सोने व् सम्पति के निवेशक व् विक्रेता अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ७,१६,२५

आज व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सम्मानजनक रहेगी/ आप आपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/
मीडिया, प्रकाशक, शिक्षाविद, साहित्यकार, आंतरिक सज्जाकार, सोने व् सम्पति के निवेशक व् विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ धार्मिक गतिविधियों में रूचि बढेगी/

अंक ८,१७,२६

आज आप अपनी बात दृढ़ता पूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे व् सामाजिक प्रभुत्व बढेगा/ प्रशासनिक मतभेद आपकी परेशानी का सबब बन सकते हैं/ शैक्षणिक व् सामाजिक गतिविधियों में आप अग्रणी रहेंगे/सोने, हीरे, सम्पति, पेट्रोल, वाहन, लोहे, सुनहरी व् श्याम वर्ण वस्तुओं के विक्रेता अतिरिक्त लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/मीडिया अधिक प्रभावी रहेगी/

अंक ९,१८,२७

आज धार्मिक गतिविधियों, पत्रकारिता,वास्तु परामर्श व् ज्योतिष की ओर रुझान बढेगा/ तीर्थ यात्रा के अवसर बन सकते है/ सामाजिक व् व्यवसायिक गतिविधियाँ सुचारू रूप से सम्पन्न होंगी/ सोने, हीरे ,सम्पति,ईंधन , वाहन के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, वास्तु विद, धर्म प्रचारक, मीडिया आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

No comments:

Post a Comment