Tuesday, March 7, 2017

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 9/3/2017

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 9/3/2017


अंक १,१०,१९,२८

आज आपके प्रयास कोई विशेष रंग नहीं लायेंगे, परन्तु दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूरी हो जाने से आप संतुष्ट रहेंगे /अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/

अंक २,११,२०,२९

आज सेहत व् आहार की ओर  विशेष ध्यान दीजिये/ज्वर,रक्त विकार या चर्म रोग आपकी परेशानी का कारण बन सकते हैं/ सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज शुरू न कीजिये/सोने व् सम्पति में  दीर्घ कालीन निवेश कीजिये/ आज आपका साहित्यिक व् सामाजिक दायरा कुछ और बढेगा/

अंक ३,१२,२१,३०

आज व्यक्तिगत प्रयास व् भाग्य दोनों ही आपका साथ देंगे/ सेना, न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े लोग, भूगोलशास्त्री, फोटो जर्नलिस्ट, वास्तु विद, आध्यात्म गुरु, आर्किटेक्ट्स, सोने व् सम्पति के निवेशक विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ सामाजिक व् व्यवसायिक प्रभुत्व बढेगा/

अंक ४,१३,२२,३१

आज दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूरी हो पाएंगी/ भाग्य अनुकूलता से आप लाभान्वित होंगे/लीक से हट कर कुछ कर पाएंगे व् आपकी प्रशासनिक नवनीतियों को सहज समर्थन प्राप्त होगा/समाज सुधारक,नेता व् एन जी ओ अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/

अंक ५,१४,२३

आज मन की चपलता व क्रोध पर काबू रखिये/अपने उच्च अधिकारियों व बुजुर्गो के दृष्टिकोण को समझने की कोशिश कीजिये/ शिक्षा व गृह निर्माण हेतु ऋण देने व लेने के लिए अनुकूल दिन है/ सोने व सम्पति में दीर्घ कालीन निवेश कीजिये/ सम्पति से जुड़ी कोई भी मुकदमेबाजी आज स्थगित कर दीजिये/

अंक ६,१५,२४

आज स्वभाव की उग्रता पर काबू रखिये व शांत चित से दिनचर्या पर ध्यान केन्द्रित कीजिये/ सेहत की ओर भी विशेष ध्यान दीजिये/सम्पति से जुड़ी कोई मुकदमेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/ सोने व सम्पति में  दीर्घ कालीन निवेश के लिए अनुकूल दिन है/आज साहित्यिक व सामाजिक दायरा भी बढेगा/

अंक ७,१६,२५

मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य की ओर विशेष ध्यान दीजिये/ ज्वर,रक्त विकार,चर्म रोग आपकी परेशानी का कारण बन सकते है/ अनर्गल वादविवाद से दूर रहिये व सम्पति से जुड़ी कोई भी मुकदमेबाजी आज शुरू न कीजिये/ सोने व सम्पति में लम्बे समय के लिए निवेश कीजिये/

अंक ८,१७,२६

आज आपकी रूचि धार्मिक गतिविधियों,वास्तु परामर्श व तीर्थ यात्रा में  रहेगी/ मीडिया, प्रकाशक, सोने व सम्पति के निवेशक, साहित्यकार, समाज सेवक, आर्किटेक्ट्स,सुनहरी व बहु रंगी वस्तुओं के विक्रेता विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ व्यवसायिक व पारिवारिक दायित्व प्रभाव पूर्ण ढंग से सम्पन्न हो पाएंगे/

अंक ९,१८,२७

आज पारिवारिक व व्यवसायिक दायित्व आपकी प्राथमिकता रहेंगे/ आध्यात्मिक गतिविधियों में  भी आप समय दे पाएंगे व घर में  कुछ मांगलिक कार्य के आसार हैं/ फोटो जर्नलिस्ट, धर्म गुरु, प्रकाशक, ईंधन व बारूद के विक्रेता, भूगर्भ शास्त्री, कृषक वर्ग, सेना व न्यायपालिका अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ सामाजिक प्रभुत्व बढेगा/








No comments:

Post a Comment